फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Patients with fever and cough were predominant.

Sitapur News: बुखार व खांसी के मरीज रहे अधिक

Mon, 21 Sep 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 21 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Patients with fever and cough were predominant.
पीएचसी सेवता में मरीज देखते चिकित्सक। - संवाद
सीतापुर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में रविवार को करीब 3750 मरीजों ने इलाज करवाया। ज्यादातर मरीज बुखार व खांसी से परेशान रहे। चिकित्सकों ने समय से दवा खान के साथ ही घर पर आराम करने की सलाह दी।
विज्ञापन


72 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार सुबह 10 बजे से मेला प्रारंभ हुआ। बुखार व खांसी के मरीजों की संख्या काफी अधिक रही। दोपहर दो बजे तक मरीजों का इलाज होता रहा। इसके बाद केंद्रों में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने बताया कि इस समय वायरल फीवर के मामले अधिक आ रहे हैं। एहतियात के तौर पर मरीजों की डेंगू व मलेरिया की जांच करवाई जा रही है। टायफाइड से भी लोग संक्रमित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. सुखरंजन समद्दर ने बताया कि संक्रामक रोगों को लेकर मरीजों को जागरूक भी किया जा रहा है। पीएचसी में तमाम जांच न होने से मरीजों को सीएचसी व जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। केंद्रों में दवाओं का पर्याप्त स्टॉक है।


--------
जांच के लिए 10 किमी दूर जा रहे मरीज
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेवता में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। डॉ. विजय कुमार ने 65 मरीजों का उपचार कर उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित कीं। बताया कि ज्यादातर मरीज जुकाम, बुखार, खांसी संबंधी बीमारियों से पीड़ित रहे। चार माह से लैब असिस्टेंट की तैनाती न होने के कारण मरीजों को जांच कराने के लिए लगभग 10 किमी दूर रेउसा जाना पड़ रहा है।
...............
पीएचसी सकरन में 23 को मिला इलाज
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सकरन में रविवार को आयुष चिकित्सक डॉ. भंडेल ने कुल 23 मरीजों का उपचार किया। इनमें चर्म रोग के पांच, पेट रोग के तीन, शुगर रोग के दो, सांस रोग के दो व बुखार के 11 मरीज शामिल रहे। मेले में फार्मासिस्ट सिद्दीकी, एलटी अशोक कुमार, स्टाफ नर्स शशिकांती व आशा रेखा वाजपेयी आदि मौजूद रहीं।

...............
पीएचसी चतुरैया में 10 मरीजों की मलेरिया की हुई जांच
पीएचसी चतुरैया में डॉ. मुसर्रत अली ने 74 मरीजों का इलाज किया। बताया कि ज्यादातर मरीज खांसी, जुकाम व बुखार से पीड़ित आए। 10 मरीजों की मलेरिया की जांच की गई। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहां मिलीं खुशबू व बबली ने बताया कि खांसी व बुखार की शिकायत है। चिकित्सक ने जांच कर दवाई दी है। अवधेश व विकास ने भी इलाज कराया। चिकित्सक टीम में वार्ड बॉय सचिन मिश्रा, काउंसलर नीलम तिवारी व एलटी आदित्य कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed