{"_id":"687d31deea0c9a8f7103c556","slug":"vehicles-were-diverted-for-kanwar-yatra-sitapur-news-c-102-1-slko1037-136774-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कांवड़ यात्रा के लिए बदले मार्गाें से गुजारे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कांवड़ यात्रा के लिए बदले मार्गाें से गुजारे वाहन
Sun, 20 Jul 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। सावन के दूसरे सोमवार के मद्देनजर जिले के कई मार्गों पर डायवर्जन लागू रहा। रविवार सुबह से ही वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा गया। हालांकि रविवार को दफ्तराें व स्कूलों में छुट्टी की वजह से सड़कों पर भीड़ नहीं थी। इस वजह से कोई दिक्कत नहीं आई।
कांवड़ यात्रा को लेकर जिले में रविवार को रूट डायवर्जन लागू किया गया। रेड जोन में कोई भी भारी व छोटे वाहन को प्रवेश नहीं दिया गया। इस जोन में नैमिषारण्य से काजी कमलापुर चौराहे तक रूट डायवर्जन रहा। नैमिषारण्य से लखनऊ जाने वाले वाहन कल्ली चौराहे से संदना होते हुए सिधौली के रास्ते लखनऊ को गए।
दूसरा मार्ग बिसवां से रेउसा है। इस मार्ग पर बिसवां से रेउसा होते हुए चहलारी घाट तक कोई वाहन नहीं गया। इन वाहनों को बिसवां तिराहे से लहरपुर व खैराबाद होते हुए महमूदाबाद निकाला गया।
विज्ञापन
रात में भारी वाहनों का प्रवेश रहा वर्जित
यातायात निरीक्षक फरीद अहमद ने बताया कि रविवार सुबह से सोमवार रात 12 बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा। महोली से शहर होकर गोला जाने वाले वाहन कांशीराम तिराहे से रोककर नवीन चौक चौराहा भेजे गए। ये वाहन नैपालापुर से हरगांव होते हुए गुजारे गए। लखनऊ से आने वाले वाहन नैपालापुर से होकर हरगांव होते हुए गोला गए। ट्रैफिक को सुचारु रखने के लिए यातायात के छह-छह पुलिसकर्मियों को 12-12 घंटों की शिफ्ट में तैनात किया गया है।