फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Three arrested, including son-in-law and co-in-law, for the culpable homicide of an elderly woman.

Sitapur News: वृद्धा की गैर इरादतन हत्या में दामाद व समधन समेत तीन गिरफ्तार

Wed, 02 Sep 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 02 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Three arrested, including son-in-law and co-in-law, for the culpable homicide of an elderly woman.
महमूदाबाद। इलाके में 31 अगस्त को एक महिला की पीट-पीटकर की गई हत्या के मामले में बुधवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें महिला का दामाद व समधन समेत तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

महमूदाबाद के बंशीपुर की मोहिनी का विवाह 10 वर्ष पूर्व अगैया के रंगीलाल से हुआ था। विगत कई महीनों से दोनों में पारिवारिक विवाद चल रहा था। 31 अगस्त की सुबह मोहिनी को लेकर उनकी मां दुलारी (60) उनकी ससुराल अगैया गई थीं। जहां पत्नी और सास को देखकर रंगीलाल भड़क गया और ग्रामीणों के साथ मिलकर सास व पत्नी की पिटाई कर दी थी। घटना में सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने सास दुलारी को मृत घोषित कर दिया था जबकि मोहिनी को उपचार के बाद छृट्टी दे दी गई थी।
विज्ञापन

मोहिनी की तहरीर पर पति रंगीलाल, सास हेमामालिनी सहित गांव के संजय, छोटू, सुशीला और राजाराम की पत्नी समेत छह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्जकर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने बुधवार की सुबह घटना के आरोपी मृतका के दामाद रंगीलाल, समधन हेमामालिनी व गांव के संजय पटवा को अगैया गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी बरामद कर लिया है। शेष अन्य आरोपियों की पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed