फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The sun was hidden in the fog, cold wave caused shivering.

Sitapur News: कोहरे में दुबका रहा सूरज, शीतलहर ने छुड़ाई कंपकंपी

Wed, 17 Dec 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 17 Dec 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
The sun was hidden in the fog, cold wave caused shivering.
कोहरे के कारण दृश्यता रही कम।
सीतापुर। जिले में मंगलवार को घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। कुहासे में दृश्यता बेहद कम होने से हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। शीतलहर ने हर किसी की कंपकंपी छुड़ा दी।
विज्ञापन

दिन भर छाई धुंध के कारण धूप नहीं निकली। गलन से कांपते लोग राहत पाने को अलाव के इर्द-गिर्द सिमटे रहे। अधिकतम व न्यूनतम पारे में एक-एक डिग्री की गिरावट आई। आने वाले दिनों में कोहरे व गलन का प्रकोप बढ़ेगा। अभी इससे भी ज्यादा कड़ाके की ठंड़ से जूझने को तैयार रहिए। पिछले कई दिनों से सुबह और शाम छाने वाला कोहरा मंगलवार को पूरा दिन छाया रहा।
विज्ञापन

सर्दी के सीजन में मंगलवार को पहली बार सूरज के दर्शन नहीं हुए। धुंध के कारण 50 से 60 मीटर दूरी तक भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था। सड़कों पर हेडलाइट जलाकर वाहन रेंगते रहे। दिन भर कोहरे की चादर तनी रही। भीषण गलन ने परेशान कर दिया। दिन में 10 किमी. प्रति घंटे की स्पीड से चलने वाली सर्द हवा गरम कपड़े पहनने के बाद भी लोगों की कंपकंपी छुड़ाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहत पाने को पूरे दिन ज्यादातर लोग अलाव के पास बैठे रहे। शाम गहराते ही कोहरा व गलन सितम ढाने लगी। हर कोई अपने घर में दुबक गया। शहर की सड़कें रात नौ बजे के बाद वीरान सी हो गईं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। आने वाले दिनों में पारा गिरने के साथ कोहरे व गलन का प्रकोप बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed