फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The leopard did not even venture near the cage.

Sitapur News: पिंजरे के पास तक नहीं फटका तेंदुआ

Thu, 03 Sep 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 03 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
The leopard did not even venture near the cage.
हरगांव। वन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को तेंदुए की तलाश में कॉम्बिंग की। खेतों व झाड़ियों की दिनभर खाक छानने के बाद भी तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिला। पिंजरे के आसपास भी तेंदुआ नहीं पहुंचा है। तेंदुए के पकड़ में न आने से इलाके में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन


हरगांव वन रेंज में 10 दिनों से तेंदुए की दहशत बनी हुई है। शारदा नहर के किनारे खेतों में 10 दिन पहले तेंदुआ पहली बार देखा गया था। अगले दिन ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें तेंदुआ खेतों में चहलकदमी करते नजर आ रहा था।
विज्ञापन


तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में खौफ व्याप्त है। शाम होते ही लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। किसानों ने खेतों की ओर जाना बंद कर दिया है। दो दिन पूर्व वन विभाग ने महादेव अटरा गांव के पास पिंजरा लगाया था। हांलाकि, अभी तक तेंदुआ पिंजरे के पास भी नहीं फटका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरगांव वन क्षेत्राधिकारी बीनू पाल ने बृहस्पतिवार को टीम के साथ महादेव अटरा, लोका, लघनिया, ककराही आदि गांवों में कॉम्बिंग अभियान चलाया। इसके साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह भी दी। इस दौरान उप क्षेत्रीय वनाधिकारी मुकेश कुमार वर्मा, वन दरोगा विवेक कुमार दीक्षित, ओमप्रकाश, वन रक्षक प्रभात कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed