फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The department is facing trouble due to the negligence of the Head Moharrir

Sitapur News: हेड मोहर्रिर की लापरवाही से फजीहत झेल रहा महकमा

Fri, 07 Apr 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 07 Apr 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
The department is facing trouble due to the negligence of the Head Moharrir
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। थाने में छह साल पहले तैनात एक हेड मोहर्रिर की लापरवाही महकमे की फजीहत का कारण बन गई। स्थानांतरण होने पर उसने चार्ज सौंपने के दौरान लिखा पढ़ी सही ढंग से नहीं की और एक बक्से का अधूरा चार्ज नहीं दिया। अब दो पिस्तौल और 775 कारतूस मालखाने में नहीं मिल रही हैं। जानकारी देने के लिए उसे कई बार पत्राचार किया गया है लेकिन वह कोई न कोई बहाना करके मामले को टाल रहा है।
विज्ञापन


इमलिया सुल्तानपुर थाने पर छह वर्ष पूर्व मोहर्रिर के पद पर हरि प्रसाद शुक्ला तैनात थे। वर्ष 2017 में उसका स्थानांतरण गैर जनपद हो गया था। इस तबादले के बाद चार मोहर्रिर बदल गए। हरिप्रसाद ने लिखा पढ़ी में जितना असलहा और कारतूस अन्य मोहर्रिर को दिया। वह उतना ही लेते चले आए। इस दौरान लिखापढ़ी में दो पिस्टल, एक बक्सा और 775 कारतूसें कम हो गई हैं। इस बात की जानकारी विभाग को कोविड काल के दौरान हो गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद हेड मोहर्रिर को पत्राचार से बुलाया गया। कोरोना काल में हरिप्रसाद चार्ज देने आए लेकिन कोरोना का हवाला देकर अधूरी जानकारी देकर निकल गये। एक माह पहले जब एसपी घुले सुशील चंद्रभान ने थाने का निरीक्षण किया तो यह बात निकलकर सामने आई । एसओ राजेश कुमार ने बताया कि मौजूदा समय में हरिप्रसाद अयोध्या में हैं जिन्हें नोटिस देकर तलब किया गया है। पिस्टल व कारतूस गायब होने की बात तार्किक नहीं है। मालखाने में एक बक्से का चार्ज अभी तक उन्होंने नहीं दिया है। हो सकता है कि वह सामान उसी में हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed