{"_id":"671fe90ddfa125cee00995a4","slug":"the-accused-who-came-to-appear-tore-the-documents-sitapur-news-c-102-1-slko1055-121244-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पेशी पर आए आरोपी ने दस्तावेजों को फाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पेशी पर आए आरोपी ने दस्तावेजों को फाड़ा
Tue, 29 Oct 2024 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 29 Oct 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। शहर में स्थित एक न्यायालय में सोमवार को आरोपी ने अपनी फाइल के दस्तावेजों को फाड़ दिया। घटना के बाद काफी हंगामा भी हुआ। पेशकार ने मामले में केस दर्ज किए जाने की तहरीर दी है, जो कि न्यायाधीश के पास मौजूद होना बताया जा रहा है।
शहर को मोहल्ला बट्सगंज निवासी युवक गैंगस्टर का आरोपी है। सोमवार को वह न्यायालय में पेशी पर आया था। सूत्रों के मुताबिक शाम को तीन से पांच बजे के बीच संदिग्ध हालात में उसके पास मामले की फाइल आई। पढ़ते समय ही उसने फाइल के जरूरी दस्तावेजों को फाड़ दिया। न्यायालय में मौजूद पुलिसकर्मियों व अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी वहां जमीन पर बैठकर हंगामा करने लगा। जिसके बाद उसकी बेल भी खारिज किए जाने की चर्चा है। मामले में उसके परिवार के ही कुछ अन्य सदस्य शामिल हैं।
घटना के बाद आरोपी पक्ष और सरकारी अधिवक्ता भी मौके पर पहुंच गए। न्यायालय सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर मुकुल वर्मा ने बताया कि हंगामे की जानकारी तो उनको नहीं हुई, लेकिन यह जानकारी थी कि किसी मुजरिम को जेल भेजा जाना है। प्रभारी थानाध्यक्ष दुर्गादत्त सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। आती है तो उसपर कार्रवाई भी की जाएगी।