{"_id":"634901b6665a17784733e494","slug":"sitapur-news-accident-happened-in-deputy-cm-s-convoy-six-injured-including-two-policemen","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News : डिप्टी सीएम के काफिले में टकराए वाहन उपनिरीक्षक समेत 11 लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News : डिप्टी सीएम के काफिले में टकराए वाहन उपनिरीक्षक समेत 11 लोग जख्मी
Fri, 14 Oct 2022 06:13 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 14 Oct 2022 06:13 PM IST
सार
महोली विधायक शशांक त्रिवेदी ने बताया कि अचानक एक साइकिल सवार कार के सामने आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में वाहन अनियंत्रित हो गए। उनके वाहन में सवार किसी भी कार्यकर्ता को चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लख्रीमपुर खीरी जनपद में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे डिप्टी सीएम के काफिले में शामिल गाड़ियां आपस में टकरा गई। हादसें में छह पुलिसकर्मी और चार डाक्टर समेत पांच स्वास्थकर्मी भी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक वाहन को काफिले में प्रवेश कर रहा था। जिसके लिए अन्य वाहनों की गति को कम किया गया था। जिसके चलते यह हादसा हुआ। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में कराया गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह करीब साढे दस बजे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक लखनऊ से लखीमपुर खीरी एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर कोतवाली देहात क्षेत्र में नानकारी गांव के पास काफिले में अन्य वाहन शामिल होना चाह रहा था। इसके लिए एक जनप्रतिनिधि के कार्यकर्ताओं की कार की गति अचानक धीमी हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अचानक गति धीमी होने के कारण कई वाहन अनियंत्रित हो गए। काफिले में शामिल एक एंबुलेंस की टक्कर एक पुलिस वाहन से हो गई। दोनों ही वाहन उपमुख्यमंत्री के काफिले में ही शामिल थे।
विज्ञापन
टक्कर से पुलिस वाहन में सवार उपनिरीक्षक प्रमोद मिश्र, मुख्य आरक्षी राजवीर, आरक्षी इंद्रसेन, सुभाष व नसीम छह लोग घायल हो गए। वहीं एंबुलेंस में सवार चार डॉक्टर अरशद जमाल खान, नबी सरवर, विनय सिंह, पीसी विश्वकर्मा और एलटी राजीव कुमार घायल हो गए। इस दौरान एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें आगे की ओर से टक्कर लगी है। बताया जा रहा है कि वह एक जनप्रतिनिधि की निजी कार थी। हादसे के बाद, एएसपी उत्तरी राजीव दीक्षित, महोली विधायक शाशंक त्रिवेदी, सीओ सिटी सुशील सिंह, सीओ सदर राजूकुुमार साव समेत कई लोग मौके पर पहुंचे। जहां से घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। इधर सीएम का काफिला लखीमपुर के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
जनप्रतिनिधि का निजी वाहन भी हुआ क्षतिग्रस्त
एएसपी उत्तरी राजीव दीक्षित ने बताया कि अचानक वाहनों का गति परिवर्तन होने के कारण ऐसा हादसा हुआ। एंबुलेंस और पुलिस वाहन आपस में टकरा गए। एक जनप्रतिनिधि का निजी वाहन भी था। जो क्षतिग्रस्त हुआ है। घायलों का इलाज जारी है। सभी खतरे से बाहर हैं।
साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
महोली विधायक शशांक त्रिवेदी ने बताया कि अचानक एक साइकिल सवार कार के सामने आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में वाहन अनियंत्रित हो गए। उनके वाहन में सवार किसी भी कार्यकर्ता को चोट नहीं आई है।