सीतापुर: पिसावां मामले में धरने पर बैठे सांसद आनंद भदौरिया व पूर्व विधायक अनूप गुप्ता
सीतापुर के पिसावां में आंबेडकर व बुद्ध की प्रतिमा हटाने पर सपा सांसद व पूर्व विधायक अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। मामले में अभी तक सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिसावां के विभरापुर गांव में आंबेडकर व बुद्ध प्रतिमा हटाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। रविवार को सपा सांसद आनंद भदौरिया व पूर्व विधायक अनूप गुप्ता गांव पहुंचे। सपा के अन्य नेताओं के साथ धरने पर बैठ गए । गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात है। सांसद आनंद भदौरिया ने कहा कि आखिर कानून पर ऐसा कौन संकट था जिसके चलते आंबेडकर की प्रतिमा बुल्डोज करनी पड़ी। वहीं, इस मामले में भीम युवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी पिसावां पहुंचे ।
बता दें कि विभरापुर गांव में शनिवार को एसडीएम पुलिस बल के साथ आंबेडकर व गौतम बुद्ध की मूर्तियां हटवाने गए थे। यह मुर्तियां पंचायत भवन के ठीक सामने सरकारी जमीन पर रखी थीं। स्थानीय प्रशासन उसे हटवाने गया। मूर्तियां हटाकर लौट रहे एसडीएम व पुलिस के काफिले पर पीछे से ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इसमें पुलिस की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। सात पुलिसकर्मियों को चोट आई है।
ये भी पढ़े- 21 तस्वीरों में देखें अयोध्या में मची रामलला जन्मोत्सव की धूम, लाखों लोग सूर्य तिलक के बने गवाह
ये भी पढ़े- यूपी में झुलसाने लगी गर्मी... कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार; लू के थपेड़ों की चेतावनी
अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाकर स्थानीय प्रशासन दोबारा गांव में घुसा और पांच लोगों को हिरासत में लिया। वहीं, कुल 14 नामजद व 100 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। सात लोग गिरफ्तार हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.