UP Weather News: यूपी में झुलसाने लगी गर्मी... कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार; हीट वेव का अलर्ट घोषित
यूपी में गर्मी झुलसाने लगी है। कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। दिल्ली एवं आगरा से सटे 10 जिलों के लिए हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। आठ अप्रैल से पुरवाई चलने के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में झुलसाने वाली गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। पश्चिमी यूपी और दिल्ली से सटे कई जिले लू की चपेट में हैं। अगले दो दिनों तक फिलहाल तेज धूप और गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली। रात के पारे में भी बढ़ोतरी आएगी।
मौसम विभाग की ओर से सोमवार को आगरा और दिल्ली से सटे लगभग 10 जिलों गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद और आसपास के इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।
यह भी पढ़ेंः- Ayodhya Ram Navami Live: रामनवमी पर रामलला का सूर्य तिलक, विशेष आरती भी हुई; दर्शन पाकर धन्य हुए श्रद्धालु
तराई इलाकों में बूंदाबांदी के आसार
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक आठ अप्रैल से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से पुरवा हवाएं चलेंगी। तराई इलाकों में बूंदाबांदी के आसार हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.