रामनवमी पर अयोध्या में रामलला के जन्मोत्सव की धूम मची रही। इस मौके पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन किए। रामनवमी पर खास तरह से रामलला का अभिषेक किया गया और उन्हें आकर्षक वस्त्र पहनाए गए। वहीं, करीब चार मिनट तक भगवान सूर्य की किरणों ने रामलला का अभिषेक किया। इस दौरान पूरा नगर जय श्रीराम के नारों से गूंजता रहा।
Ayodhya: 21 तस्वीरों में देखें अयोध्या में मची रामलला जन्मोत्सव की धूम, लाखों लोग सूर्य तिलक के बने गवाह
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 07 Apr 2025 07:27 AM IST
सार
Ayodhya Ram Navami Celebration Photos : रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। इस अवसर पर रामलला का श्रृंगार करने के बाद चार मिनट तक भगवान सूर्य की किरणों से उनका अभिषेक किया गया। देश दुनिया के रामभक्त इस अवसर के साक्षी बनें। 21 तस्वीरों में देखें, रामनवमी का आयोजन...।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन