{"_id":"6a06112e26a38b479e02fe82","slug":"several-suspects-arrested-in-robbery-of-salesman-sitapur-news-c-102-1-slko1055-156002-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सेल्समैन से लूट में कई संदिग्ध हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सेल्समैन से लूट में कई संदिग्ध हिरासत में
Thu, 14 May 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 14 May 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। इमलिया सुल्तानपुर में मंगलवार रात सेल्समैन को गोली मारकर लूटने के मामले में पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है।हालांकि 48 घंटे के बाद भी घटना का खुलासा नहीं हो पाया है।
रोहिला गांव निवासी सेल्समैन सुजीत (23) अपने साथी पिपरीकला निवासी दिनेश के साथ सेमरहन गांव स्थित शराब की दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहे थे। पड़रखा गांव के पास बदमाशों ने दोनों को रोककर पिटाई करते हुए नकदी छीनने का प्रयास किया था। सुजीत ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने उसके पैर में गोली मार दी थी। इसके बाद बदमाश 60 हजार रुपये लूटकर भाग गए थे। थानाध्यक्ष आशीष तिवारी ने बताया कि सर्विलांस, सीसीटीवी व मुखबिरों की मदद से मामले में जांच चल रही है। कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।