फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Scientists raised awareness about Makhana cultivation

Sitapur News: मखाना खेती के लिए वैज्ञानिकों ने किया जागरूक

Tue, 14 Jul 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 14 Jul 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Scientists raised awareness about Makhana cultivation
सीतापुर। कटिया स्थित कृषि विज्ञान केंद्र को राष्ट्रीय मखाना बोर्ड ने जिले में मखाना की खेती को बढ़ावा देने के लिए नोडल केंद्र बनाया गया है। इसके तहत केंद्र के वैज्ञानिक लगातार किसानों को मखाना खेती के लिए जागरूक कर रहे हैं, ताकि किसान इसकी वैज्ञानिक विधि से खेती कर बेहतर उत्पादन ले सकें और अपनी आमदनी बढ़ा सकें।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. दयाशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि मखाना की खेती तालाबों और जलभराव वाले क्षेत्रों में आसानी से की जा सकती है। जिले के किसान खेत तालाब योजना का लाभ उठाकर मखाना खेती शुरू कर सकते हैं। एक तरफ मखाना का उत्पादन होगा, वहीं दूसरी तरफ उसी तालाब में मछली पालन भी किया जा सकेगा जिससे किसानों की आय में इजाफा होगा।
विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने किसानों को मखाना की उन्नत किस्मों, नर्सरी तैयार करने, पौध रोपण, खाद-उर्वरक प्रबंधन और फसल सुरक्षा की पूरी जानकारी दी। बताया कि मखाना की खेती में कम लागत आती है और बाजार भाव अच्छा मिलने से मुनाफा अधिक होता है। साथ ही मखाना पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिसकी मांग देश-विदेश में लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र की ओर से किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण, प्रदर्शन प्लॉट और समय-समय पर सलाह भी दी जा रही है। राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का उद्देश्य बिहार के बाहर अन्य राज्यों में भी मखाना खेती का रकबा बढ़ाना है, जिसमें सीतापुर जिले को प्रमुखता दी गई है। कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि इच्छुक किसान केंद्र पर संपर्क कर मखाना खेती की पूरी जानकारी लें और योजना का लाभ उठाएं। इससे परंपरागत खेती से हटकर किसान नकदी फसल की ओर बढ़ेंगे और आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed