{"_id":"6a5a72d28a09add52e0a4f13","slug":"power-supply-remained-disrupted-in-the-city-and-200-villages-sitapur-news-c-102-1-slko1053-160252-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: शहर व 200 गांवों में ठप रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: शहर व 200 गांवों में ठप रही बिजली
Fri, 17 Jul 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले की बिजली आपूर्ति शुक्रवार को बेपटरी रही। शहर में फॉल्ट के चलते तीन घंटे व करीब 200 गांवों में आठ घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही।
शहर के नवीन चौक व पुराना सीतापुर उपकेंद्र के कजियारा व कोट मोहल्ले में शुक्रवार सुबह 10 से एक बजे तक बिजली ठप रही। नवीन चौक में तार टूटने व पुराना सीतापुर में जंपर उड़ने से दिक्कत आई। उपभोक्ता अनिल ने बताया कि एक सप्ताह से दोपहर में ही फॉल्ट आ जाता है। शिकायत के घंटों बाद कर्मचारी आते हैं। इसी तरह रेउसा के बभनेवा उपकेंद्र से जुड़े करीब 100 गांवों में शुक्रवार दोपहर तार टूटने से बिजली ठप रही। देर शाम को आपूर्ति बहाल हो पाई। इसी तरह बांसुरा उपकेंद्र की इनकमिंग ट्राॅली में फॉल्ट के चलते 100 गांवों की बिजली आपूर्ति आठ घंटे बंद रही। अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण ने बताया कि फॉल्ट की वजह से दिक्कत आ रही है। लोड अधिक होने से समस्या उत्पन्न हो जाती है। (संवाद)