फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Post mortem lasted for one and a half hour

Sitapur News: डेढ़ घंटे तक चला पोस्टमार्टम, होंठ मिले गायब, विसरा सुरक्षित

Fri, 30 Aug 2024 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 30 Aug 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Post mortem lasted for one and a half hour
सीतापुर। शहर के दुर्गापुरवा में बुधवार को एक सब्जी विक्रेता विशाल (25) का क्षत-विक्षत शव मिला था। शव के नाजुक अंग गायब थे। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई थी। मामला नगर विकास राज्यमंत्री के मोहल्ले का होने के कारण पुलिस एक-एक तथ्य की बारीकी से पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक शव का पोस्टमार्टम किया गया, लेकिन मौत से पहले की कोई भी चोट नहीं पाई गई। उसके शरीर पर ऐसा कोई निशान नहीं मिला जिससे हत्या की आशंका जाहिर होती हो।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक युवक का नाजुक अंग, होंठ के साथ दोनों कान का एक-एक हिस्सा गायब मिला है। शहर कोतवाल अनूप शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक जंगली जानवर के खाने के निशान पाए गए हैं। मौत से पहले की कोई चोट नहीं मिली। विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed