फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   High tension line wire fell, 40 bighas of sugarcane burnt

Sitapur News: हाईटेंशन लाइन का तार गिरा, 40 बीघा गन्ना जला

Thu, 15 Jan 2026 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
High tension line wire fell, 40 bighas of sugarcane burnt
आग लगने से जलती गन्ने की फसल। - फोटो : आग लगने से जलती गन्ने की फसल।
सीतापुर। मछरेहटा इलाके के हिराई पुरवा के निकट हाईटेंशन विद्युत लाइन का जर्जर तार गिरने से गन्ने की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों और दमकल की टीम ने मशक्कत के बाद आग बुझाई, लेकिन तब तक करीब 40 बीघा गन्ने की फसल जल गई। घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

धनसीन नगर के पास खेतों से होकर हाईटेंशन विद्युत लाइन निकली है। इसके तार काफी जर्जर हैं। बुधवार दोपहर हिराईपुरवा के पास एक तार टूट कर खेत में गिरने से गन्ने की फसल में आग लग गई। लपटों ने हवा के सहारे आसपास लगी फसलों को चपेट में ले लिया। ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए और दमकल विभाग को सूचना दी। करीब एक घंटे बाद पहुंची दमकल की टीम ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

अग्निकांड में किसान राम सेवक की 13 बीघा, परवन लाला, मंगल, मुन्नीलाल की चार-चार बीघा, रमेश की तीन बीघा, नवनीत की पांच बीघा समेत लगभग 40 बीघा गन्ने की फसल जल गई। किसानों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायत के बाद भी जर्जर लाइन नहीं बदली गई है। मछरेहटा के एसडीओ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि किसान प्रार्थना पत्र देंगे तो जांच कराने के बाद विभाग से फसल के नुकसान का मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed