{"_id":"69960809160b6da9060a0764","slug":"head-and-son-summoned-on-20th-for-murder-of-a-girl-sitapur-news-c-102-1-slko1037-150416-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: युवती की हत्या का आरोप 20 को प्रधान व पुत्र तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: युवती की हत्या का आरोप 20 को प्रधान व पुत्र तलब
Thu, 19 Feb 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। संदना के हिंडौरा ग्राम पंचायत के मजरा रिक्खीपुरवा में एक वर्ष पूर्व युवती की मौत मामले में कोर्ट ने हिंडौरा ग्राम प्रधान व उनके पुत्र को तलब किया है। दोनों पर युवती के पिता के साथ मिलकर हत्या का आरोप लगाया गया है। इस मामले में हिंडौरा निवासी रामरती ने अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन की कोर्ट संख्या 3 में परिवाद दायर किया है। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए इस मामले को प्रथम दृष्टया बीएनएस 238 के तहत अपराध के सबूत मिटाने का मामला माना है। इस परिवाद में सबूत मिटाने की आरोपी प्रधान श्यामा देवी व उनके पुत्र उमेश को कोर्ट ने 20 फरवरी को तलब किया है।
हिंडौरा निवासी रामरती ने कोर्ट में परिवाद दाखिल करते हुए बताया कि उन्होंने 11 जनवरी 2024 को दोपहर 12 बजे सात से आठ लोगों के साथ रिक्खीपुरवा निवासी सुरेश को अपनी पुत्री नीरजा का शव ले जाते देखा। आरोप लगाया कि उन्होंने शव के हाथ पर स्याही से कुछ लिखा देखा। गांव के पढ़े लिखे लोगों ने उन्हें बताया कि युवती के हाथ पर प्रधान पुत्र उमेश को मौत का जिम्मेदार लिखा था।
युवती के पिता सुरेश ने पुत्री द्वारा आत्महत्या कर लेने की बात कही थी।