फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Girlfriend murdered by hitting a brick

ईंट से कूंचकर प्रेमिका की हत्या

Thu, 05 May 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend murdered by hitting a brick
महोली (सीतापुर)। प्रेमी पर शादी का दबाव बनाने का खामियाजा शादीशुदा महिला को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। नाराज प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रेमिका की गला दबाने के बाद ईंटों से कूंचकर हत्या कर दी। मंगलवार सुबह सड़क किनारे महिला का खून से लथपथ शव मिला। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी समेत तीन को गिरफ्तार किया है। तीनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली महोली इलाके के अढौरी मोड़ के निकट मंगलवार को एक महिला का शव मिला था। राहगीरों ने शव की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव की पहचान थाना रामकोट के मोहल्ला खूबपुर निवासी रामश्री (53) के रूप में की थी। महिला के चेहरे पर चोट के निशान थे और आंख व नाक से खून रिस रहा था। शुरुआत में हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही थी। एसपी आरपी सिंह ने पहुंचकर जांच की थी। कप्तान ने जल्द खुलासा के निर्देश दिए थे। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

सीओ अमन सिंह ने बताया कि महिला के बैग से मिले कुछ साक्ष्यों के आधार पर कोतवाली क्षेत्र के दूल्हामऊ निवासी सोनू को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। सोनू पुलिस को गुमराह करता रहा। पुलिस के सख्ती से पेश आने पर वह टूट गया और जुर्म कुबूल कर लिया। उसने बताया कि महिला को पहले महोली बुलाया और इसके बाद अपने गांव के साथी पंकज पांडेय, राजबहादुर के साथ मिलकर हाईवे के किनारे एक गुमटी के पीछे ले गए, जहां पर महिला का गला दबा दिया। इसके बाद ईंटों से कूंचकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शव को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। हत्या आरोपी प्रेमी की ओर से जुर्म कुबूल किए जाने के बाद घटना में शामिल दोनों अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीओ ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। सभी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

दोनों में हो चुका था विवाद
सीओ अमन सिंह के अनुुसार, आरोपी सोनू ने बताया कि दो वर्ष पूर्व महिला उसके संपर्क में आई थी। उसके बाद से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक वर्ष से महिला शादी के लिए दबाव बना रही थी। नवंबर में दोनों का विवाद भी हुआ था। इसको लेकर थाना रामकोट में 151 के तहत कार्रवाई भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed