{"_id":"6aea2d36805bcaa02a0ef904","slug":"476-lakh-children-will-receive-sweet-and-savory-halwa-during-the-cold-weather-sitapur-news-c-102-1-slko1053-166985-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ठंड में 4.76 लाख बच्चों को मिलेगा मीठा व नमकीन हलुवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ठंड में 4.76 लाख बच्चों को मिलेगा मीठा व नमकीन हलुवा
Wed, 04 Nov 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। ठंड के मौसम में परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले नौनिहालों की सेहत और पोषण का ध्यान रखने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने नई पहल की है। नवंबर से फरवरी 2027 तक जिले के करीब 4.76 लाख बच्चों को मिड-डे मील योजना के तहत गर्मागर्म मीठा और नमकीन हलुवा परोसा जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हलुवा वितरण की व्यवस्था प्रत्येक शुक्रवार को होगी। इसका खर्च एमडीएम योजना के लिए आवंटित धनराशि से किया जाएगा।
बेसिक शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सप्ताह के पहले और तीसरे शुक्रवार को मीठा हलुवा जबकि दूसरे और चौथे शुक्रवार को नमकीन हलुवा वितरित किया जाएगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य बच्चों को सर्दी के मौसम में पौष्टिक और गर्म भोजन उपलब्ध कराना है। इससे विद्यालयों में बच्चों को नियमित रूप से अलग-अलग स्वाद का नाश्ता भी मिल सकेगा। हलुवा तैयार करने के लिए प्रति बच्चे के हिसाब से अलग-अलग धनराशि निर्धारित की गई है। मीठा हलुवा बनाने के लिए प्रति विद्यार्थी सात रुपये और नमकीन हलुवा के लिए चार रुपये खर्च होंगे।
रसोइयों को भी होगा फायदा
बेसिक शिक्षा विभाग के मुताबिक विद्यालय में भोजन पकाने की जिम्मेदारी रसोइयों की है। रसोइयां अब इस हलुवा को भी बनाएगी। रसोइयों को भी इसके लिए अतिरिक्त पारिश्रमिक दिया जाएगा। इसके तहत प्रति बच्चे के हिसाब से दो रुपये का भुगतान रसोइयों को मिलेगा। बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि यह योजना इसी सप्ताह से शुरू करने के लिए प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है। वह रसोइयों के माध्यम से हलुवा बनवा कर बच्चों को वितरित करेंगे।