{"_id":"6aea2e9eea51305f17034598","slug":"dingurapur-teams-dominance-in-sports-competitions-sitapur-news-c-102-1-slko1053-167001-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: खेलकूद स्पर्धाओं में डिंगुरापुर टीम का वर्चस्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: खेलकूद स्पर्धाओं में डिंगुरापुर टीम का वर्चस्व
Wed, 04 Nov 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
लहरपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को खेमकरन इंटर कॉलेज मैदान में विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ बीडीओ प्रदीप कुमार चौधरी ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित करके किया। बालक वर्ग की विभिन्न स्पर्धाओं में टीम डिंगुरापुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में भी डिंगुरापुर की टीम विजेता रही, जबकि कबड्डी में नेरिया परसिया की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।
इस मौके पर बीडीओ ने कहा कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रतियोगिता में विकासखंड के आठ संकुलों के विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने खो-खो, कबड्डी, लंबी कूद, ऊंची कूद और दौड़ सहित विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बीईओ सुरेंद्रनाथ प्रजापति ने विजेता विद्यार्थियों को मेडल, प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण सहभागिता, अनुशासन और खेल भावना है। इस मौके पर पंकज वर्मा, सरोज कुमार वर्मा, मुशीर अहमद, अंकित कुमार वर्मा, राजेश कुमार वर्मा, संदीप कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।