{"_id":"60733a4b8ebc3e8d2f3e71c8","slug":"fire-erupted-due-to-spark-17-houses-burnt-to-ashes-sitapur-news-lko573764517","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंगारी से भड़की आग, 17 मकान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंगारी से भड़की आग, 17 मकान राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में रविवार को खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी ने गांव के 17 घरों को जलाकर राख के ढेर में तब्दील कर दिया। आग की चपेट में आकर दो बकरियां भी जिंदा जल गई हैं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। इसके बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंच सकी।
रेउसा इलाके के कोड़री गांव निवासी सुनील कुमार के घर में खाना बन रहा था, इस बीच चूल्हे से निकली आग की चिंगारी ने गांव के प्रदीप कुमार, अखिलेश, विश्राम, विनोद, बृजेश, राजेश, श्रीकेशन, रामस्वरूप समेत करीब 17 घरों को अपनी चपेट में ले लिया।
कुछ ही देर में आग ने पूरे गांव में हाहाकार मचा दिया। सूचना पाकर एकजुट हुए ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद निजी संसाधनों से आग की लपटों पर काबू पाया, लेकिन तब तक सभी घर जलकर खाक हो चुके थे।
विज्ञापन
आग की चपेट में आकर विनोद की दो बकरियां भी जिंदा जल गईं हैं। आग लगने की सूचना दमकल टीम को दी गई थी, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि आग पर काबू पाने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची थी। पीड़ितों का कहना है कि आग लगने से करीब 6 लाख का नुकसान हुआ है। तहसीलदार लहरपुर ने बताया मौके की जांच कर लोगों को सहायता राशि दी जाएगी।