{"_id":"65f74fe8cc3c4a82970c1627","slug":"fever-cold-and-cough-are-troubling-people-sitapur-news-c-102-1-slko1037-111411-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बुखार, जुकाम व खांसी लोगों को कर रही परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बुखार, जुकाम व खांसी लोगों को कर रही परेशान
Mon, 18 Mar 2024 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 18 Mar 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
पीएचसी सदर बाजार पर आरोग्य मेले में मरीज देखते चिकित्सक।
सीतापुर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला रविवार को जिले के 66 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित किया गया। मेले में बुखार, सरदर्द, जुकाम, पेट दर्द व खांसी के अधिक मरीज नजर आए। कई दिनों से लगातार बुखार के चलते मरीजों को जिला अस्पताल से डेंगू व मलेरिया की जांच करवाने की सलाह दी गई। इस दौरान पूरे जिले में करीब 3500 मरीजों ने इलाज करवाया।
मेले का आयोजन सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। सुबह से ही मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी। अधिकतर केंद्रों पर मरीज अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इस्माइलपुर में 35 मरीज पहुंचे। रमेश ने बताया चार दिन से बुखार छोड़ नहीं रहा है। दवा का असर समाप्त होते ही फिर से आ जाता है। चिकित्सकों ने इन्हें मलेरिया की जांच करवाने की सलाह दी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गापुरवा में केवल 35 मरीज आए। इनमें से 20 लोग बुखार से पीड़ित थे। इसी तरह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदर बाजार में सबसे अधिक 54 मरीज पहुंचे। हर्ष ने बताया कि जिला अस्पताल से भी दवा ली थी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अब यहां से दवा लेकर जा रहे हैं। उम्मीद है इस दवा से फायदा हो जाएगा।
सीएमओ डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि मेले में मरीजों की संख्या बढऩे लगी है। इस समय जिले में दवाओं की कोई कमी नहीं है। मरीजों को एक सप्ताह की दवाएं दी गईं हैं।