{"_id":"6a9c610e06ea3b064f00b1bd","slug":"elderly-cyclist-dies-after-being-hit-by-a-motorcycle-sitapur-news-c-102-1-slko1037-163276-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत
Sun, 06 Sep 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिसावां। क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बाइक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
शिवराजपुर जिगिनिया गांव निवासी हीरालाल (65) मैगलगंज से घरेलू सामान खरीदकर साइकिल से घर लौट रहे थे। महतनिया-जिगिनिया तिराहे के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
हादसे के बाद बाइक चालक वाहन मौके पर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी लेने के बाद बाइक कब्जे में ले ली। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थानाध्यक्ष प्रभात गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।