फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Divisional mobile team will inspect the examination centers of Sitapur

Sitapur News: मंडलीय सचल दल करेगा सीतापुर के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

Thu, 12 Feb 2026 08:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 12 Feb 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
Divisional mobile team will inspect the examination centers of Sitapur
सीतापुर। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 146 केंद्र बनाए गए हैं। इनकी सतत निगरानी की जा रही है। इसके लिए जिला स्तर पर छह सचल दल बनाए गए हैं। अब मंडलीय सचल दल का भी गठन कर दिया गया है। यह मंडलीय सचल दल जिले के चुनिंदा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेगा।
विज्ञापन


मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षाओं की निगरानी के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. प्रदीप कुमार ने चार मंडलीय सचल दलों का गठन किया है। इसमें पहले दल के अधिकारी डॉॅ. प्रदीप कुमार खुद होंगे।
विज्ञापन

दूसरे सचल दल की प्रभारी उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक लखनऊ मंडल रेखा दिवाकर, तीसरे दल के प्रभारी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक लखनऊ मंडल श्याम किशोर तिवारी और चौथे मंडलीय सचल दल के प्रभारी मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार बनाए गए हैं। बताया कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक होंगी। इस दौरान यह सचल दल सीतापुर के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीतापुर के अलावा यह सचल दल लखनऊ, लखीमपुर खीरी, उन्नाव,रायबरेली और हरदोई के परीक्षा केंद्रों का भी औचक निरीक्षण कर सकेंगे। प्रत्येक सचल दल में एक दल प्रभारी के साथ दो पुरुष व दो महिला सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed