फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Deputy CM Maurya will stay in the district for three and a half hours today

आज पौने तीन घंटे जिले में रहेंगे डिप्टी सीएम मौर्य

Fri, 20 Aug 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM Maurya will stay in the district for three and a half hours today
सीतापुर। चुनाव करीब आते ही सियासी गतिविधियां भी तेज हो चली हैं। शनिवार को सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या जिले में आ रहे हैं। करीब पौने तीन घंटे तक रहेंगे और विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण कर सेक्टर सम्मेलन भी करेंगे। उनके आने को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। देर शाम तक सभी तैयारियां पूरी हो गई थी। उनका हेलीकॉप्टर जीआईसी ग्राउंड पर उतरेगा। हेलीपैड बनकर तैयार हो चुका है।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्या के आने का सरकारी कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। उसके मुताबिक, डिप्टी सीएम सुबह 10 :25 बजे जीआईसी ग्राउंड पर हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। करीब पौने तीन घंटे के व्यस्त कार्यक्रम के तहत लोक निर्माण विभाग, राजकीय निर्माण निगम, सेतु निगम के विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। जीआईसी ग्राउंड पर हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद सुबह 10.30 बजे शहर के आखिरी छोर पर बने जीके ग्रांड गेस्ट हाउस में पहुंचेंगे, जहां पर योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद यहीं पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगें। 11.15 बजे डिप्टी सीएम मीडिया से मुखातिब होंगे।
विज्ञापन

जीके ग्रांड के बाद डिप्टी सीएम कुछ दूरी पर स्थित गुरुकृपा गेस्ट हाउस में विधान सभा क्षेत्र की बैठक (बूथ समिति सत्यापन अभियान) में शामिल होकर सेक्टर सम्मेलन करेंगे। इसके बाद 1.15 बजे लखनऊ के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हो जाएंगे। उनके आने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हैलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा के कड़ी व्यवस्था रहेगी। शुक्रवार को हेलीपैड बनकर जीआईसी में तैयार हो गया था। शहर कोतवाल टीपी सिंह ने हैलीपैड का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed