फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Tempo driver dies in accident

टेंपो पलटा, चालक की मौत

Wed, 29 Jun 2016 11:40 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 29 Jun 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Tempo driver dies in accident
ट्रक-टेंपो

नैमिषारण्य के निकट बुधवार को मुसाफिरों से भरा एक टेंपो पलट गया। हादसे में टेंपो चालक की मौके पर ही दबकर मौत हो गई। जबकि दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना का कारण टेंपो की रफ्तार तेज होना बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


मिश्रिख के संजराबाद निवासी सूरज (19) टेंपो चालक था। बुधवार सुबह वह सवारियों को लेकर मिश्रिख से नैमिषारण्य जा रहा था। ठाकुरनगर तिराहा पर अचानक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे गाड़ी में सवार सभी लोग वाहन के नीचे फंस गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह टेंपो सीधा कर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला लेकिन तब तक वाहन चालक सूरज की दबकर मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


जबकि टेंपो में सवार मिश्रिख के आंट निवासी इसरार (55), एहसान अली (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर एंबुलेंस न मिलने के कारण परिवार के सदस्य घायलों को निजी वाहनों से लेकर मिश्रिख सीएचसी पहुंचे और भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने इसरार की हालत चिंता जनक बताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तेज रफ्तार बनी काल
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो टेंपो की रफ्तार काफी तेज थी। जबकि नैमिषारण्य जाने के लिए मोड़ था। मोड़ सामने आते ही चालक ने उसी रफ्तार से गाड़ी मोड़ दी। नतीजतन रफ्तार अधिक होने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और पलट गया। लोगों का कहना था कि यदि टेंपोे की रफ्तार सामान्य होती, तब हादसा न होने पाता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed