Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Teacher riding a scooter dies after collision with a motorcycle

Hamirpur News: बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार शिक्षक की मौत

Sun, 22 Nov 2026 10:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Teacher riding a scooter dies after collision with a motorcycle
फोटो 22 एचएएमपी 23- मृतक महेंद्र पाल सिंह की फाइल फोटो। परिजन
सरीला (हमीरपुर)। जलालपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी-ममना मार्ग पर रविवार शाम सड़क हादसे में स्कूटी सवार निजी शिक्षक महेंद्र पाल सिंह (55) की मौत हो गई। ममना गांव के पास मोड़ पर सामने से आई बाइक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी जिससे वे सड़क पर गिर गए। इसी दाैरान पीछे से आया बाइक उनके टकराकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे के बाद दोनों बाइक सवार माैके से भाग गए।
विज्ञापन

ममना ग्राम पंचायत के मजरा सुठार निवासी महेश प्रसाद यादव ने बताया कि बड़े भाई महेंद्र पाल सरीला के सल्लेश्वर इंटर कॉलेज में निजी शिक्षक थे। रविवार को वह किसी काम से पुरैनी गए थे। शाम करीब चार बजे स्कूटी से गांव लौटते समय ममना गांव के पास मोड़ पर हादसा हो गया। सामने से आई बाइक की टक्कर से वह सड़क पर गिर गए। इसी बीच पीछे से आया दूसरी बाइक भी उनसे टकरा गया और सड़क किनारे खाई में गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद दोनों बाइक सवार माैके से भाग गए। महेंद्र ने हेलमेट पहन रखा था लेकिन उन्हें गंभी चोटें आई थीं। उन्हें सीएचसी सरीला ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

महेंद्र की पत्नी अमर कुंवर और एक बेटा अवधेश कुमार है। अवधेश महोबा में आउटसोर्स कर्मचारी है। उसकी शादी हो चुकी है। परिवार के पास करीब तीन एकड़ कृषि भूमि है। थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि रविवार शाम करीब चार बजे हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए राठ भेजा है। परिजन ने थाने में लिखित शिकायत दी है। प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed