{"_id":"6b0320ece23fa399a20ae078","slug":"grocery-store-gutted-in-fire-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-190739-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: किराने की दुकान में आग लगने से सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: किराने की दुकान में आग लगने से सामान जला
विज्ञापन
जलालाबाद में किराने की दुकान में लगी आग से जला सामान। स्रोत: जागरूक पाठक
जलालाबाद। बजरिया स्थित बिपिन शर्मा की किराना दुकान में अचानक आग लग गई और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया।
मोहल्ला नौसारा निवासी बिपिन शर्मा की सदर बाजार रोड पर स्थित बजरिया में किराना की दुकान है। शनिवार रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर चले गए। साढ़े दस बजे दुकान के अंदर लगी आग की लपटें बाहर निकलीं, तब लोगों की नजर पड़ी। सूचना मिलने पर वहां पहुंचे बिपिन समेत अन्य लोगों ने पानी डालना शुरू किया।
बिपिन ने बताया कि करीब 11 बजे जब फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तो आग पर काबू पा लिया गया था। आग लगने का कारण पता नहीं लग सका है। बिपिन ने आशंका जताई है कि किसी ने आग लगाई है। आग में चीनी के बोरे, दाल समेत करीब ढाई लाख की कीमत का अन्य सामान जल गया है। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर आने पर जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
आग से 15 बीघा गन्ने की फसल जली, तीन किसानों को नुकसान
तिलहर। गांव फाजिलपुर में खेतों में रविवार दोपहर करीब एक बजे अचानक आग लगने से तीन किसानों की लगभग 15 बीघा गन्ने की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से खेत की जोताई कर आग को दूसरे खेतों तक फैलने से रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
दमकल यूनिट ने आग पर काबू पाया। आग से ओमप्रकाश, भगवान दास व श्रीकृष्ण प्रजापति के खेतों में खड़ी गन्ने की फसल जली है। तीनों किसानों की करीब 15 बीघा गन्ने की फसल जलने से आर्थिक नुकसान हुआ है। तहसीलदार आदेश कुमार ने बताया कि राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया है। टीम आग लगने के कारणों और फसल के नुकसान की जांच कर रही है। संवाद