Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Couple builds luxurious house 87 lakh through heroin trafficking assets attached case registered Gangster Act

यूपी: हेरोइन तस्करी से खड़ा किया 87 लाख का आलीशान मकान, दंपती की संपत्ति कुर्क; गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज

Sun, 22 Nov 2026 10:16 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 22 Nov 2026 10:16 PM IST
सार

हेरोइन तस्करी के आरोपी डाला निवासी सुधीर उर्फ छोटे और उसकी पत्नी सुनीता देवी का 87.04 लाख रुपये कीमत का मकान पुलिस ने कुर्क कर लिया। एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ(2) के तहत हुई कार्रवाई में सामने आया कि दंपती ने नशे के अवैध कारोबार से संपत्ति अर्जित की थी।

विज्ञापन
Couple builds luxurious house 87 lakh through heroin trafficking assets attached case registered Gangster Act
कार्रवाई के दाैरान माैजूद पुलिस टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

हेरोइन की तस्करी से अकूत संपत्ति खड़ी करने वाले डाला निवासी दंपती पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नशे के अवैध कारोबार से अर्जित कमाई से बनाया गया 87 लाख रुपये से अधिक कीमत का आलीशान मकान रविवार को कुर्क कर लिया गया। सीओ सिटी रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने एसडीएम ओबरा रवि कुमार की मौजूदगी में यह कार्रवाई की। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ(2) के तहत संपत्ति फ्रीज करने का आदेश लागू कराया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपी सुधीर उर्फ छोटे और उसकी पत्नी सुनीता देवी उर्फ बुचिया ने हेरोइन की तस्करी से अर्जित धनराशि से डाला चढ़ाई के पास आलीशान मकान बनवाया था। इसकी वर्तमान कीमत 87,04,283 रुपये आंकी गई है। जांच में अवैध कमाई से संपत्ति अर्जित किए जाने के साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने सक्षम प्राधिकारी के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। वहां से आदेश मिलने के बाद रविवार को मकान कुर्क करने की कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Trending Videos

कार्रवाई से इलाके में हड़कंप

दरअसल, सुधीर का नाम बीते अगस्त में करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामदगी के मामले में सामने आया था। पुलिस की जांच में तस्करी के इस नेटवर्क के तार बाराबंकी निवासी सुल्तान के साथ मणिपुर तक जुड़े मिले थे। इस मामले में अब तक 16 हेरोइन तस्करों की गिरफ्तारी हो चुकी है। चोपन थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरोह की गतिविधियों की जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, सुधीर के खिलाफ वर्ष 2014 से अब तक चोपन थाने में एनडीपीएस के पांच और मारपीट का एक मुकदमा दर्ज है। वहीं, उसकी पत्नी सुनीता देवी के खिलाफ वर्ष 2018 से अब तक एनडीपीएस के दो और गैंगस्टर एक्ट का एक मुकदमा दर्ज पाया गया है।

गौरतलब है कि तस्करी के अवैध कारोबार से दंपती और उसके परिवार की अचानक बदली जीवनशैली और संपत्ति अर्जित करने का मामला पहले भी चर्चा में रहा है। इस संबंध में अगस्त में अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। अब पुलिस की कार्रवाई से तस्करी की कमाई से बनाई गई संपत्ति पर शिकंजा कसने का संदेश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed