{"_id":"6b0318d390d1699a77009037","slug":"hfgd-grnoida-news-c-1-noi1095-4961337-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सुरक्षा एजेंसी के जीएसटी नंबर से 77.89 लाख के फर्जी बिल लगाए, साइबर थाने में प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सुरक्षा एजेंसी के जीएसटी नंबर से 77.89 लाख के फर्जी बिल लगाए, साइबर थाने में प्राथमिकी
विज्ञापन
- जीएसटी विभाग का नोटिस मिलने पर कंपनी को पता चला, फोन का ओटीपी हासिल कर जीएसटी नंबर के दुरुपयोग का आरोप
-- -- --
संवाद न्यूज एजेंसी
-- -- --
नोएडा। एक सुरक्षा एजेंसी के जीएसटी नंबर का दुरुपयोग कर दूसरी कंपनियों को टैक्स लाभ पहुंचाने और 77.89 लाख रुपये के फर्जी बिल जारी करने का आरोप लगा है। कंपनी को जीएसटी विभाग से टैक्स चोरी का नोटिस मिलने के बाद कथित फर्जीवाड़े का पता चला। कंपनी प्रतिनिधि की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
शिकायतकर्ता सुमित कुमार के अनुसार, उनकी सूरजपुर में सुरक्षा एजेंसी संचालित करने वाली कंपनी है। जीएसटी विभाग की ओर से करीब 77 लाख 89 हजार 663 रुपये की टैक्स चोरी का नोटिस मिलने पर उन्होंने अपने स्तर से जांच की। आरोप है कि किसी व्यक्ति ने उनके मोबाइल का एक्सेस हासिल कर ओटीपी प्राप्त किया और कंपनी के जीएसटी नंबर का इस्तेमाल कर कई ऐसी कंपनियों के नाम पर फर्जी बिल तैयार किए, जिनसे उनकी कंपनी का कोई संबंध नहीं है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इस फर्जी लेनदेन के माध्यम से दूसरी कंपनियों को टैक्स का लाभ पहुंचाया गया। पीड़ित ने अपने अकाउंटेंट सौरभ झा पर संदेह जताया है। उनका आरोप है कि अकाउंटेंट ने मोबाइल से ओटीपी हासिल कर उसका गलत इस्तेमाल किया। डीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।