{"_id":"592db2424f1c1ba915bdc967","slug":"one-dies-in-truck-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से नहर में गिरा ट्रैक्टर, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से नहर में गिरा ट्रैक्टर, एक की मौत
Amarujala Bureau
Updated Tue, 30 May 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैराबाद थाना इलाके में मंगलवार दोपहर को एक तेज रफ्तार ट्रक ने मीनापुर-असोढन मार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर शारदा माइनर में जाकर पलट गया, जिससे ट्रैक्टर पर सवार ग्रामीण की दबकर मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि उसका भतीजा जख्मी हो गया। चाचा और भतीजे दोनों ट्रैक्टर से कल्टीवेटर बनवाने जा रहे थे। आननफानन जख्मी भतीजे को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
खैराबाद के टकपुरवा गांव निवासी कमलेश कुमार (45) पुत्र गौरीशंकर अपने भतीजे बनवारीलाल पुत्र रामनरेश के साथ ट्रैक्टर से कल्टीवेटर बनवाने जा रहा था। चाचा-भतीजे मीनापुर-असोढन मार्ग पर पहुंचे, तभी गैस गोदाम के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पड़ोस से गुजरी शारदा माइनर नहर में जा पलटा, जिससे कमलेश ट्रैक्टर के नीचे दब गया। जबकि उसका भतीजा दूर जाकर गिर।
हादसे को देख वहां से गुजर रहे ग्रामीण मौके पर दौड़े और आननफानन ट्रैक्टर के नीचे दबे कमलेश को बाहर निकाला। लेेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जबकि उसका भतीजा जख्मी था। उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।