{"_id":"594803664f1c1b75408b45c1","slug":"looted-manager","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोसाइटी के मैनेजर को सरेराह लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोसाइटी के मैनेजर को सरेराह लूटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
लूटे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में लुटेरों के हौसले बुलंद हैं। सोमवार को बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने सरेराह सोसायटी के एक मैनेजर से लूटपाट की। लुटेरे मैनेजर के पास मौजूद मोबाइल व बाइक की चाभी भी लूट ले गए। घटना से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
ग्राम बरेती जलालपुर निवासी राजेश कुमार लखीमपुर खीरी के नकहा कस्बे में एक सोसाइटी में मैनेजर हैं। सोमवार की शाम वह मोटर साइकिल से घर आ रहा था। रास्ते में भदफर लहरपुर मार्ग पर किशनपुर बैरियर के निकट पीछा कर रहे मोटर साइकिल सवार तीन सशस्त्र बदमाशों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया।
विज्ञापन
गिरने के कारण राजेश कुमार जख्मी भी हो गया। इसका फायदा उठाते हुए बदमाशों ने उसे दबोच लिया और पिटाई करते हुए 2450 रुपये, मोबाइल लूट लिया। जाते जाते बदमाश बाइक की चाभी भी अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
बदमाशों के जाने के बाद राजेश किसी तरह से लहरपुर पहुंचा। यहां कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस इस मामले में जांच की बात कह रही है।