फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Fraud from student

फार्मेसी डिप्लोमा के नाम पर छात्रों से धोखाधड़ी

Thu, 29 Sep 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 29 Sep 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Fraud from student
पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला

रेनू-महेश सेवा संस्थान पर डी-फार्मा की डिग्री के नाम पर युवाओं से धोखाधड़ी का आरोप लगा है। कोर्स कराने के नाम पर फर्जीवाड़ा कर युवाओं से फीस के नाम पर मोटी रकम वसूल ली गई। विभिन्न कक्षाओं में दाखिले लेने के बाद भी इनके एग्जॉम नहीं कराए गए।

विज्ञापन


छात्रों का आरोप है कि इंस्टीट्यूट के पास कोर्स को चलाने की मान्यता नहीं है। एक पीड़ित छात्र की शिकायत पर रामकोट पुलिस ने संस्थान के चेयरमैन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। रामकोट में इलसिया ग्रंट के करीब रेनू-महेश सेवा संस्थान है।
विज्ञापन


यहां पर जीएनएम, एएनएम, बीएएमएस, डी-फार्मा व डीएमएलटी के कोर्स करवाए जाते हैं। गैर जनपदों के तमाम युवा यहां दाखिला लेकर पढ़ाई कर रहे हैं। लखीमपुर निवासी फार्मेसी में डिप्लोमा कर रहे अंकित सैनी का आरोप है कि कोर्स के नाम पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डी-फार्मा के कोर्स का किसी शिक्षण संस्थान या यूनिवर्सिटी से रजिस्ट्रेशन नहीं है। इसके बाद भी छात्रों के प्रवेश लिए जा रहे हैं। डी-फार्मा में प्रवेश के लिए संस्थान ने 60 हजार से लेकर 90 हजार रुपये तक की रकम प्रवेश के नाम पर वसूल ली, लेकिन फीस स्लिप पर जमा धनराशि अंकित नहीं की जाती है।

छात्रों ने फीस रसीद में गड़बड़ी देख प्रधानाचार्य लवलेश मिश्रा से जानकारी लेनी चाही तो वह बात टाल गए। छात्रों के मुताबिक संस्थान में डी-फार्मा की 60 सीटें बताई जा रही हैं। 2015-16 में अध्ययनरत छात्रों ने वर्ष 2014-15 बैच के छात्रों से पता किया तो सच्चाई सामने आई। इस कोर्स के लिए प्रैक्टिकल का ज्यादा महत्व होने के बावजूद यहां लैब नहीं है।

परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं जांच के लिए न किसी यूनिवर्सिटी भेजी गई और न आज तक वर्ष 2014-15 के छात्रों को अंकपत्र दिए गए हैं। इसके बाद 2015-16 में डी-फार्मा में प्रवेश लेने वाले 35 छात्र-छात्राओं ने संस्थान के चेयरमैन डॉ. महेश गुप्ता से शिकायत की। विद्यार्थियों के जोर देने पर उन्होंने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चलने की बात स्वीकारी।


छात्रों ने बताया कि यह बात संस्थान के चेयरमैन ने स्टांप पेपर पर लिखकर दी है। छात्र अंकित सैनी ने मामले की जांच व कार्रवाई के लिए रामकोट पुलिस को तहरीर दी। एसओ रामकोट सियाराम वर्मा ने बताया रेनू-महेश सेवा संस्थान के चेयरमैन डॉ. महेश गुप्ता के खिलाफ धारा 420, 506 व 406 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

निराधार आरोप 
आरोप बेबुनियाद हैं। राजनीतिक साजिश की गई है। विश्वविद्यालय की गाइड लाइन के अनुसार शिक्षण कार्य कराए जाते हैं।
डॉ. महेश गुप्ता, चेयरमैन, रेनू-महेश सेवा संस्थान  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed