फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth accused of being murdered over a love affair; demand made to SP for an impartial investigation.

Meerut News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

Thu, 27 Aug 2026 10:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Youth accused of being murdered over a love affair; demand made to SP for an impartial investigation.
एसपी ने उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन, पुलिस जांच में लगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के पावली खास गांव में चार अगस्त को हुई अनस की मौत के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। मृतक के पिता राशिद ने एसपी सिटी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए उनके बेटे की प्रेम प्रसंग में कुछ लोगों पर घर से बुलाकर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान भाकियू संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष ठाकुर नवनीत चौहान के अलावा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
पावली खास गांव निवासी राशिद ने बृहस्पतिवार को एसपी सिटी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि बेटा अनस मजदूरी करता था। चार अगस्त को अनस का शव गांव के ही श्मशान घाट में पड़ा मिला था। इस मामले में शक के आधार पर गांव के ही प्रवीण और उसके परिवार के लोगों को नामजद कराते हुए हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पीड़ित पिता के अनुसार, गांव की ही एक युवती का उनके बेटे से प्रेम प्रसंग था। युवती उनके बेटे को परेशान कर रही थी। युवती के परिजनों ने उसकी शादी इंचौली थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक से कर दी थी। बावजूद इसके युवती उनके बेटे को परेशान कर रही थी। आरोप है कि चार अगस्त को युवती के परिजन अनस को घर से बुलाकर ले गए थे। गांव के कुछ लोगों ने उनके बेटे को युवती के परिजनों के साथ जाता हुआ देखा था। करीब चार बजे गांव की कुछ महिलाएं घास काटने गई थी, जिन्होंने श्मशान घाट में अनस का शव पड़ा देखा था। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि शिकायत पत्र पर लगे सभी आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed