फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Beat and killed the man suspected of theft

चोरी के शक में युवक को पीट-पीटकर मार डाला

Tue, 16 Feb 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Tue, 16 Feb 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में भैंसा चोरी करने के शक में कुछ लोग एक युवक को घर से पकड़ लाए और खंभे में बांधकर लात-घूंसे व लाठी-डंडे से इस कदर पीटा कि उसकी मौत हो गई। मृतक के रिश्तेदार ने नौ लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई   की जाएगी।
विज्ञापन


रामपुर मथुरा इलाके के बहला गांव निवासी राजकुमार पुत्र शत्रोहन का 13 फरवरी को भैंसा चोरी हो गया था। उसे थानगांव इलाके के सीपतपुर कुंवर गांव निवासी बालकराम शुक्ल (25) पुत्र भगौती प्रसाद शुक्ल पर भैंसा चोरी करने का शक था। इसी के चलते सोमवार दोपहर राजकुमार ने थानगांव क्षेत्र के राजपुर क्योटाना बाजार से बालकराम को अपने कुछ लोगों से पकड़वा लिया और उसे अपने घर ले आए।
विज्ञापन


वहां राजकुमार व उसके साथी बालकराम को टॉर्चर करने लगे। बालकराम ने चोरी करना नहीं कबूला तो उसे खंभे से बांध दिया और पहले लात-घूंसे और फिर लाठी-डंडे से बेरहमी से पीटने लगे। वह खुद को बेगुनाह बताते हुए चीखता रहा, रहम की भीख मांगता रहा मगर राजकुमार व उसके साथियों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद राजकुमार ने अपने घर के पास ही बालकराम की लाश फेंक दी और साथियों के साथ भाग गया। इसकी जानकारी मिलते ही रामपुर मथुरा पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर पाकर मृतक के परिवारीजन भी पहुंच गए। बालकराम के चचेरे साले रंजीत ने हत्या का आरोप लगाते हुए राजकुमार व उसके भाई रामजी, कमल किशोर, गुड्डू, धर्मेंद्र शुक्ल, सिहाते, नन्हकन्ने, विमल कांत व शर्मा नंद के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


थाना प्रभारी अरुण कुमार शुक्ल का कहना है कि चोरी के शक में युवक की हत्या की गई है। मृतक के चचेरे साले की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed