{"_id":"59c545aa4f1c1b99688b5ec3","slug":"21506100650-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा पैसेंजर का इंजन फेल, यात्री परेशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोंडा पैसेंजर का इंजन फेल, यात्री परेशान
Updated Fri, 22 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा पैसेंजर का इंजन फेल, यात्री परेशान
सीतापुर। कैंट स्टेशन से गोंडा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का इंजन शुक्रवार सुबह फेल हो गया। सवा तीन घंटे बाद दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को गोंडा रवाना किया जा सका। इससे यात्री परेशान नजर आए।
कैंट रेलवे स्टेशन से गोंडा पैसेेंजर-55034 का छूटने का समय सुबह 6 बजकर 50 मिनट है। इस ट्रेन से अधिकतर ऐसे यात्री सफर करते हैं जो आसपास के कारखानों व दफ्तरों में ड्यूटी करते हैं।
शुक्रवार सुबह जब ट्रेन छूटने का नंबर आया, तो पता चला कि ट्रेन का इंजन फेल हो गया है। काफी देर तक उस इंजन की खामी को दुरुस्त करने के प्रयास किए जाते रहे, लेकिन इंजन दुरुस्त नहीं हो सका।
विज्ञापन
इस पर स्टेशन अधीक्षक ने सूचना कंट्रोल रूम को दी। जिसके बाद दूसरा इंजन कैंट रेलवे स्टेशन को भेजा गया। करीब 10 बजकर 20 मिनट पर ट्रेन को कैंट रेलवे स्टेशन से गोंडा के लिए रवाना किया जा सका।
इस दौरान ट्रेन में सवार यात्री काफी परेशान नजर आए। तमाम ऐसे भी यात्री थे, जो टिकट लेने के बावजूद प्राइवेट वाहनों से चले गए।