फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   जहर खुरानी का शिकार हुआ रेल यात्री

जहर खुरानी का शिकार हुआ रेल यात्री

Sat, 28 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
जहर खुरानी का शिकार हुआ रेल यात्री
सीतापुर। ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री को जहरखुरानी गिरोह ने बेहोश करके लूट लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यात्री लखीमपुर खीरी जिले का निवासी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी के ग्राम मोहसनपुर निवासी पंकज (19) मजदूरी करके घर का खर्च चलाता है। वह कमाने के लिए मुजफ्फर नगर गया था। शुक्रवार को वह मुजफ्फर नगर से ट्रेन में सवार होकर वापस घर के लिए चल दिया।
विज्ञापन


बताते हैं कि ट्रेन में ही जहरखुरान मौजूद थे। सफर के दौरान ही रास्ते में जहरखुरानों ने किसी तरह से पंकज को नशीला पदार्थ खिला दिया। उसके बेहोश होते ही जहरखुरान पंकज के पास मौजूद दो मोबाइल फोन, 15 हजार की नकदी आदि सामान लूटकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर ट्रेन जब सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तभी अन्य यात्रियों ने रेलवे पुलिस को बोगी में बेहोश पड़े पंकज के संबंध में जानकारी दी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed