फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   हत्या के मामले में निरूद्घ विचाराधीन बंदी की मौत

हत्या के मामले में निरूद्घ विचाराधीन बंदी की मौत

Wed, 09 May 2018 12:04 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
हत्या के मामले में निरूद्घ विचाराधीन बंदी की मौत
सीतापुर। जिला कारागार में निरुद्ध एक विचाराधीन बंदी ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि लखनऊ ट्रॉमा सेंटर पहुंचने पर बंदी ने दम तोड़ा है। मौत के बाद उसके शव जिला अस्पताल में रखा गया है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि बंदी को मृत अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन


महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पैंतेपुर पुरानी बाजार निवासी वारिस (48) बीते वर्ष 2016 से जिला कारागार में हत्या के मामले में निरुद्ध है। सोमवार रात को अचानक बंदी की तबीयत बिगड़ गई। इस पर जेल प्रशासन बंदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


ट्रॉमा सेंटर में बंदी ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि बंदी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती नहीं हो पाया था। घटना के संबंध में जेल अधीक्षक आनंद शुक्ला ने बताया कि बंदी 17 मार्च 2016 में जिला अस्पताल में हत्या के एक मामले में आया था। वह अक्सर बीमार रहता था। उसका इलाज चल रहा था। बीमारी के चलते ही बंदी ने दम तोड़ दिया है। इसकी सूचना बंदी परिवारीजनों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed