फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Five accused arrested for vehicle theft with the help of Google Maps.

Hathras News: गूगल मैप की मदद से वाहन चोरी के पांच आरोपी गिरफ्तार

Wed, 02 Sep 2026 02:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 02 Sep 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Five accused arrested for vehicle theft with the help of Google Maps.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
यूपी-112 के डेटा विश्लेषण और गूगल मैप की मदद से तैयार की गई हॉट स्पॉट मैपिंग के जरिये पुलिस को वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। एसओजी टीम और कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने वाहन चोरी के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये पांचों अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह से जुड़े बताए जाते हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही से चोरी की 11 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी समेत कुल 12 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। पिछले चार महीनों में जिले में हो रहीं वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने विशेष टीमों का गठन किया था।
विज्ञापन

पुलिस टीमों ने यूपी-112 पर आईं वाहन चोरी की कॉल्स का गहन डेटा विश्लेषण किया। जिन इलाकों से सबसे ज्यादा वाहन चोरी हुए थे, उन्हें गूगल मैप पर चिह्नित कर एक कॉर्डिनेटेड हॉटस्पॉट मैप तैयार किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed