फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Home Guard's throat slit by Chinese manjha while on duty.

Amroha News: ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड की चाइनीज मांझे से गर्दन कटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Home Guard's throat slit by Chinese manjha while on duty.
अमरोहा। ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड की गर्दन चीनी मांझे की चपेट में आने से कट गई। हादसे में होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात तहसील क्षेत्र के गांव आल्हेदादपुर कला निवासी देवेंद्र कुमार होमगार्ड के पद पर तैनात हैं। मंगलवार शाम करीब पौने चार बजे वह बंबूगढ़ चौराहा पर ड्यूटी करने के लिए जा रहे थे। देवेंद्र कुमार के मुताबिक, जैसे ही वह जोया रोड स्थित ओवरब्रिज पर पहुंचे, तभी अचानक चीनी मांझा उनकी गर्दन में उलझ गया। मांझे की धार से उनकी गर्दन कट गई और वह लहूलुहान होकर घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों ने मदद के लिए दौड़ लगाई।
विज्ञापन

घायल होमगार्ड को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। घटना के बाद प्रतिबंधित चीनी मांझे के इस्तेमाल को लेकर लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि चाइनीज मांझा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। इसकी चपेट में आने से आए दिन लोगों के घायल होने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन और पुलिस से प्रतिबंधित मांझे की बिक्री व इस्तेमाल के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की मांग की है, ताकि इस तरह के हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।
एसडीएम शशिभूषण पाठक ने बताया कि चीनी मांझे को लेकर निरीक्षण किया जाएगा और मांझा मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed