फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Contractor accused of theft on complaint of lack of water supply

Kushinagar News: जलापूर्ति नहीं होने की शिकायत पर ठेकेदार ने लगा दिया चोरी का आरोप

Wed, 02 Sep 2026 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Contractor accused of theft on complaint of lack of water supply
पडरौना। विशुनपुरा ब्लॉक के नरचोचवा गांव में पानी की टंकी चालू नहीं हो सकी हैं फिर भी गांव में 100 प्रतिशत पानी की आपूर्ति का दावा किया गया है। गांव के अमरनाथ गोड़ ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की।
विज्ञापन

जल निगम (ग्रामीण) के जेई और ठेकेदार मोबाइल पर फोन कर शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगे। घर जाकर धमकी दी। अमरनाथ ने शिकायत वापस लेने से मना कर दिया तो ठेकेदार ने नेबुआ नौरंगिया पुलिस को तहरीर देकर जल निगम का पाइप चोरी होने का आरोप लगाया है। अमरनाथ गोड़ ने एसपी और एडीएम वित्त एवं राजस्व से शिकायत की है। नरचोचवा गांव में करीब तीन साल पहले पानी की टंकी और घरों तक पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हुआ लेकिन पानी टंकी का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। जल जीवन मिशन के पोर्टल पर गांव के 15 टोलाें पर 958 घरों में पानी का कनेक्शन दर्शाया गया है। सभी घरों में टोंटी लगने का जिक्र है। इसकी जानकारी होने के बाद अमरनाथ गोड़ ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की।
विज्ञापन

अमरनाथ का आरोप है कि दो दिन बाद फोन आया और फोन करने वाले ने खुद का जेई बताकर शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाने लका। इसके बाद ठेकेदार के साथ वे लोग घर आए लेकिन मुझसे मुलाकात नहीं हुई। घर वालों से धमकी देते हुए ठेकेदार ने कहा कि शिकायत वापस नहीं लेने पर जेल जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ठेकेदार ने नेबुआ नौरंगिया पुलिस को तहरीर देकर पाइप चोरी का आरोप लगाया है। सोमवार को दो सिपाही घर पहुंचे थे। अमरनाथ ने एसपी से मिलकर पूरी बात बताई है। एसपी ने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed