{"_id":"6a973e1f7cda2a93d20cdcea","slug":"accusation-of-murdering-a-woman-and-hanging-her-body-from-a-noose-aligarh-news-c-110-1-sali1009-102125-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: महिला की हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: महिला की हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप
विज्ञापन
गांव दीवाहमीदपुर में सोमवार रात एक महिला फंदे पर लटकी मिली। मायके वालों ने हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। मंगलवार को चार ससुराल के सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
फिरोजाबाद के थाना फरिहा क्षेत्र के गांव चिडरई निवासी करन सिंह पुत्र प्रेमपाल सिंह ने बताया कि उनकी बहन खुशबू (32) की शादी 24 मई 2019 को दीवाहमीदपुर निवासी रवेंद्र पुत्र प्रेमपाल सिंह के साथ हुई थी। करन सिंह के अनुसार सोमवार रात करीब आठ बजे रवेंद्र के ताऊ ने फोन कर सूचना दी कि उनकी बहन को फांसी लगाकर मार दिया है। परिवार के साथ तत्काल आने को कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि रवेंद्र, राजेश, फूलवती और प्रेमपाल ने खुशबू की हत्या की है। उनका दावा है कि आरोपियों ने पहले भी बहन को मारने का प्रयास किया था, जिसकी शिकायत आठ जनवरी को फरिहा थाने में की गई थी। रक्षाबंधन पर भी आरोपियों का खुशबू से विवाद हुआ था। सूचना मिलने पर करन उसकी ससुराल पहुंचे और सभी को समझाकर लौट आए थे।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद मायका पक्ष शव गांव ले गया, जहां अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। खुशबू अपने पीछे बेटियां कल्लो व कनक और बेटा कार्तिक छोड़ गई हैं। तीनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी रेखा गोस्वामी ने बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।