{"_id":"5b9aae4a867a55787b0272f7","slug":"11536863818-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ पर लटका मिला महिला का शव
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृतका के भाई ने बहनोई की पहली पत्नी पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
खैराबाद (सीतापुर)। थाना इलाके में गुरुवार को एक महिला का शव बीसीएम अस्पताल के पास एक बाग में पेड़ से लटका पाया गया है। मृतका बीसीएम अस्पताल में अपने बेटे का इलाज करा रही थी। उसका बेटा पिछले पांच दिनों से अस्पताल में भर्ती है।
मायके पक्ष ने मृतका के पति की पहली पत्नी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। महोली कोतवाली क्षेत्र के जमुनहा निवासी ओमप्रकाश की पत्नी बेबी (25) बीती 9 सितंबर को अपने छह महीने के बेटे का इलाज कराने बीसीएम अस्पताल पहुंची थी।
उसके बेटे को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया था। तब से वह अस्पताल में ही थी। गुरुवार की सुबह वह शौच जाने की बात कहकर गई थी। इसके बाद अस्पताल के पास एक बाग में पेड़ से साड़ी के सहारे उसका शव लटकता मिला।
विज्ञापन
मृतका के भाई बबलू के मुताबिक, उसके बहनोई की पहली पत्नी से उसकी बहन की निभती नहीं थी। आए दिन उसी बहन को प्रताड़ित किया जाता था। थाना प्रभारी सचिन कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।