{"_id":"5c1002b7bdec22416c13e9e8","slug":"111544553143-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, तीन जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, तीन जख्मी
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घायलों में दो की हालत गंभीर, ट्रॉमा सेंटर रेफर
महमूदाबाद (सीतापुर)। खलिहान की भूमि के कब्जे को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में लाठी डंडे चल गए। जिससे तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया गया, जहां से दो की हालत नाजुक देख उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। उधर, घटना को संज्ञान में लेकर एसपी ने गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया और अधीनस्थों को निर्देश दिए।
कोतवाली महमूदाबाद के गौरिया में खलिहान भूमि पर रामकुमार का पुआल का ढेर लगा था। गांव के रईस, कय्यूम, रफीक, शहीद, हनीफ, इरशाद, इसरार, ननकू तथा मो. इलियास, आफाक पुआल हटाकर बिजली का खंभा लगवा रहे थे। खलिहान भूमि पर गांव के सभी लोग फसलों के अवशेष लगाते हैं।
वर्तमान में रामकुमार का पुआल व कुछ लोगों की गन्ना पत्ती के ढेर लगे हैं। पुआल की भूमि से कुछ दूर दूसरी जगह खंभा लगाने की बात पर रामकुमार व उक्त लोगों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया। विवाद के बीच रामकुमार के घर लोगों ने धावा बोल दिया और घर से करीब एक क्विंटल मेंथा कीमत एक लाख साठ हजार लोग उठा ले गए।
विज्ञापन
मारपीट में लाठी डंडे व फावडे़ चले। जिससे रामकुमार, रामसरन तथा उसका बेटा विमल गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को सीएचसी महमूदाबाद पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को रिफर कर दिया। विमल व रामकुमार के सिर में आई गंभीर चोट का इलाज जहां लखनऊ में हो रहा है वहीं रामसरन का सीतापुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पीड़ित शिवराज की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि एक आरोपी हिरासत में ले लिया गया है। उधर, घटना को संज्ञान लेते हुए मंगलवार देर शाम एसपी एलआर कुमार ने गांव का निरीक्षण किया और पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए।