फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   भाईयों ने मार पीटकर की फायरिंग

भाईयों ने मार पीटकर की फायरिंग

Tue, 12 Sep 2017 11:31 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
भाईयों ने मार पीटकर की फायरिंग
भाइयों ने मार पीटकर की फायरिंग
विज्ञापन

- मोहल्ले में दहशत, मौके से तमंचा बरामद
मिश्रिख (सीतापुर)। कस्बे में मंगलवार को दो भाइयों में संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। दोनों ने जमकर मारपीट की और फायरिंग भी की। इससे मोहल्ले में दहशत फैल गई है। पुलिस ने एक भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद किया है।

कस्बे के मोहल्ला रन्नूपुर निवासी नीरज शुक्ला व रतन शुक्ला के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर मंगलवार को विवाद हो गया । विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों ने जमकर मारपीट की। इसी दौरान दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। फायरिंग की आवाज सुनकर कस्बे के नागरिकों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस को मौके पर पहुंचते देख, विवाद कर रहा रतन वहां से निकल भागा। इस मामले में नीरज शुक्ला ने पुलिस को बताया कि फायरिंग उसके भाई रतन शुक्ला ने की है। नीरज शुक्ला ने इस संबंध में रतन शुक्ला के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि नीरज की तहरीर पर हत्या के प्रयास आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा बरामद किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed