{"_id":"5e20a7958ebc3e4ad152cc09","slug":"break-the-locks-of-three-shops-sitapur-news-lko5034411197","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताबड़तोड़ तीन दुकानों के ताले तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताबड़तोड़ तीन दुकानों के ताले तोड़े
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। एक खाद की दुकान का शटर काटकर चोरों ने करीब डेढ़ लाख का माल पार कर दिया। दो अन्य दुकानों के ताले भी तोड़ दिए, लेकिन चोरी नहीं कर सके। दुकान मालिक ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
पांच माह पहले भी चोर इस दुकान को निशाना बना चुके हैं। चंद कदमों की दूरी पर पुलिस पिकेट भी तैनात रहती है। पांच माह के अंतराल पर एक ही दुकान को दो बार निशाना बनाया है। इससे पुलिस पिकेट और रात्रि गश्त पर भी सवालिया निशान लग गए हैं।
कोतवाली क्षेत्र के नरनी गांव में रहने वाले सुभाष दीक्षित की तकिया चौराहे पर कृषक सेवा केन्द्र के नाम से खाद व कीटनाशक की दुकान है। बुधवार रात दुकान का शटर काटकर चोर लगभग डेढ़ लाख का माल बटोर ले गए।
विज्ञापन
चोरों ने अंकुर दीक्षित के जनरल स्टोर और सुभाष की दूसरी दुकान एग्रो जंक्शन वन स्टॉप शॉप के ताले भी तोड़ डाले, पर इन दुकानों में चोरी नहीं कर पाए। सुबह घटना की जानकारी होने पर भुक्तभोगी ने पुलिस को तहरीर दी।
दुकान मालिक ने बताया कि पांच माह पहले भी चोर उनकी दुकान से 50 हजार के माल पर हाथ साफ कर चुके हैं। उस घटना का खुलासा नहीं हुआ और फिर चोरी हो गई। चोरी की लगातार घटनाओं से व्यापारियों में रोष है। प्रभारी कोतवाल राकेश सिंह ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
खाद की दुकान में चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पड़ोस की दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई फुटेज की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।