{"_id":"6920bfa79f7ecab78b08d26e","slug":"bike-collides-with-e-rickshaw-woman-falls-on-road-and-is-crushed-by-truck-sitapur-news-c-102-1-slko1055-144673-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ई रिक्शे से टकराई बाइक, सड़क पर गिरी महिला को ट्रक ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ई रिक्शे से टकराई बाइक, सड़क पर गिरी महिला को ट्रक ने कुचला
Sat, 22 Nov 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
लहरपुर। नबीनगर शिवाला के पास शुक्रवार को सिंघाड़े से लदे ई रिक्शे से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार महिला के पैरों को एक ट्रक कुचलते हुए निकल गया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
भवानीपुर गांव निवासी हरीश (40), छाेटकन (50) व ठठेरीटोला निवासी उषा देवी (40) लहरपुर की तरफ जा रहे थे। सामने से सिंघाड़े से लदा ई रिक्शा आ रहा था। बाइक ई रिक्शे पर लदी बोरियों से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गिरकर घायल हो गए। पीछे से आ रहे ट्रक का पहिया उषा देवी के पैरों को कुचलते हुए निकल गया। हादसे में घायल तीनों लोगों को सीएचसी लाया गया। वहां से उषा देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि बाइक चालक के पास से हेलमेट नहीं मिला है। ट्रक की तलाश की जा रही है।