फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   AI equipped cameras will guard the strong room

Sitapur News: एआई से लैस कैमरे करेंगे स्ट्रांग रूम की पहरेदारी

Thu, 09 Jan 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 09 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
AI equipped cameras will guard the strong room
सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार स्ट्रांग रूम में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) से लैस कैमरे लगाए जाएंगे। यह कैमरे सीधे लखनऊ के कंट्रोल रूम से जुड़ेंगे। इससे कुछ भी संदिग्ध होने पर उसकी फोटो तत्काल कंट्रोल रूम तक पहुंच जाएगी। इसको लेकर कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि आगामी 24 फरवरी से माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो रही है। परीक्षा को लेकर जिले में 146 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक स्ट्रांग रूम बनाया गया है।
विज्ञापन

इस स्ट्रांग रूम में प्रश्रपत्र, उत्तरपुस्तिकाएं सहित अन्य बोर्ड के महत्वपूर्ण अभिलेख रखे जाएंगे। इनकी सुरक्षा के लिए पुलिस तो तैनात रहेगी, साथ ही इस बार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस कैमरे भी लगाए जाएंगे। इन कैमरों को लगाए की कवायद तेजी से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्या है आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस युक्त कैमरे

यह एक ऐसा कैमरा है जो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस साफ्टवेयर का उपयोग करके वस्तुओं को कृत्रिम बुद्धमिता से पहचान लेता है। दृश्य के आधार पर रंग और आउटपुट को सम्मिलित करके बेहतर फोटो लेने में मदद करता है।



कक्ष निरीक्षक को लेकर शुरू हुई कवायद

यूपी बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक लगाए जाने को लेकर कवायद शुरू हो गई है। यह कक्ष निरीक्षक पहले माध्यमिक शिक्षा विभाग से लगाए जाएंगे। उसके बाद कमी होने पर बेसिक शिक्षा विभाग से लिए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों से अपने यहां कार्यरत शिक्षकों की सूचना मांगी है। इस ऑनलाइन सूचना के आधार पर इनको लगाया जाएगा।




जल्द लगेंगे कैमरे

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस कैमरे लगाए जाने को लेकर शासन स्तर पर चर्चा हुई है। कवायद पूरी है और निर्देश आते ही कैमरे लग जाएंगे। उम्मीद है परीक्षा से पहले स्ट्रांग रूम इन कैमरों से लैस होंगे।

डॉ राजेंद्र सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed