{"_id":"69a32e830fc427019a09f430","slug":"50-thousand-rupees-stolen-from-pocket-on-the-pretext-of-asking-for-directions-sitapur-news-c-102-1-slko1037-151138-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: रास्ता पूछने के बहाने जेब से 50 हजार किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: रास्ता पूछने के बहाने जेब से 50 हजार किए पार
Sat, 28 Feb 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
पिसावां। सरौनी गांव के मजरा मोहम्मदनगर निवासी गोवर्धन ने अज्ञात युवकों पर उनकी जेब काटकर 50 हजार रुपये पार करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
पीड़ित गोवर्धन ने बताया कि 4 फरवरी को वह अपने पुत्र अयोध्या प्रसाद के साथ कुतुबनगर स्थित आर्यावर्त बैंक शाखा गए थे। वह बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर नाई की दुकान पर बाल कटाने लगे। उनका पुत्र चावल लेने चला गया। वह बाल कटवाकर चक्की की ओर जाने लगे। तभी तीन अज्ञात युवक बाइक से आए और रास्ता पूछने लगे। उनमें से एक युवक ने बातों में उलझाकर जेब काटकर पचास हजार रुपये पार कर दिए। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।