{"_id":"601ae3098ebc3ed1b63ea1f0","slug":"3442-people-will-be-vaccinated-today-sitapur-news-lko563042154","type":"story","status":"publish","title_hn":"3442 लोगों को आज लगेगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3442 लोगों को आज लगेगी वैक्सीन
विज्ञापन
सीतापुर। दो दिवसीय कोरोना टीकाकरण अभियान गुरुवार व शुक्रवार को चलाया जाएगा। गुरुवार को 33 केंद्रों पर 3442 कोरोना योद्धाओं को टीकाकरण के लिए बुलाया गया है। सभी केंद्रों पर वैक्सीन पहुंच गई है। सुबह 10 बजे से टीकाकरण शुरू हो जाएगा।
16 जनवरी को कोरोना टीकाकरण की शुरुआत होने के बाद टीकाकरण का अभियान जारी है। अब स्वास्थ्य विभाग गुरुवार व शुक्रवार को टीकाकरण अभियान चलाएगा। गुरुवार को 33 केंद्रों पर 3442 कोरोना योद्धाओं को टीकाकरण के लिए बुलाया गया है। इनके मोबाइल पर मैसेज भेज दिए गए हैं। यह योद्धा सुबह अपने निर्धारित केंद्रों पर पहुंचकर टीकाकरण कराएंगे। इन सभी केंद्रों पर पहले से ही वैक्सीन पहुंचाई जा चुकी है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया टीकाकरण को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण हो गई है। इसके लिए अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। वह केंद्रों पर जाकर टीकाकरण की हकीकत देखेंगे।
दो दिन से कोरोना का संक्रमण पूरी तरह से थम गया था। बुधवार को चार नए मरीज सामने आए हैं। जिला अस्पताल का एल-टू हॉस्पिटल कोरोना मुक्त होने के कारण इसे बंद कर दिया गया है। अब पॉजिटिव मरीज फिर से सीएचसी खैराबाद के एल-वन में भर्ती किए जाएंगे। यह अस्पताल बुधवार से शुरू हो गया है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि जिले में अब महज 16 एक्टिव केस बचे हैं, जबकि 81 लोगों की मौत हो चुकी है।